Aadhar Housing Finance IPO Review – अप्लाई करें या नहीं?

Aadhar Housing Finance IPO Review –अप्लाई करें या नहीं?

आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड अपना आईपीओ लेकर आ रहा है जो 8 मई 2024 से 10 मई 2024 तक खुलेगा। हम इस लेख के द्वारा इंडीजीन लिमिटेड आईपीओ की वित्तीय स्थिति, ताकत और कमजोरियों का विश्लेषण करेंगे । इस आईपीओ की पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करते रहें!

Aadhar Housing Finance IPO Review कंपनी अवलोकन

आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (HFC) है जिसकी स्थापना 2010 में हुई थी, जो कम आय वाले हाउसिंग सेगमेंट को कवर करती है। यह आर्थिक रूप से कमजोर और कम-से-मध्यम आय वाले ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है जिन्हें छोटे अमाउन्ट वाले बंधक लोन की आवश्यकता होती है।

आधार हाउसिंग फाइनेंस कई तरह के उत्पाद प्रदान करता है जैसे:

  • बंधक-संबंधी ऋण उत्पाद, जिसमें आवासीय संपत्ति की खरीद और निर्माण के लिए ऋण शामिल हैं।
  • गृह सुधार और विस्तार ऋण
  • और, वाणिज्यिक संपत्ति के निर्माण और अधिग्रहण के लिए ऋण।

31 दिसंबर, 2023 तक, कंपनी की भारत में 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शाखाएँ और बिक्री कार्यालय हैं, जो 109 बिक्री कार्यालयों सहित अपनी 487 शाखाओं के माध्यम से 10,926 पिन कोड में काम कर रही है।

Aadhar Housing Finance IPO सारांश

आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का आईपीओ 8 मई 2024 से 10 मई 2024 तक खुला रहेगा, जिसमें 1000 करोड़ रुपये के 31,746,032 शेयरों का नया इश्यू और 2000 करोड़ रुपये के 63,492,063 शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) पेश किया जाएगा।
इस आईपीओ का कुल इश्यू साइज 3000 करोड़ रुपये है। कंपनी ने 35% शेयर खुदरा निवेशकों को, 50% संस्थागत निवेशकों को और 15% गैर संस्थागत निवेशकों को आवंटित किए हैं।
 
ParticularsDetails
Opening Date8th मई 2024
Closing Date10th मई 2024
Lot Size47 शेयर
Face ValueRs. 10
IPO SizeRs. 3000 करोड़
Fresh IssueRs. 1000 करोड़
IPO Price RangeRs. 300 – 315
Min. InvestmentRs. 14,100
Offer for Sale (OFS)Rs. 2000 करोड़
Basis of Allotment13th मई 2024
Refunds14th मई 2024
Listing Date15th मई 2024
DRHP Draft Prospectus:यहाँ क्लिक करें
RHP Draft Prospectus:यहाँ क्लिक करें

Book Running Lead Managers –

  • ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड
  • सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
  • कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड
  • नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड
  • SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड

Registrar to the offer –

IPO के लिए रजिस्ट्रार KFin Technologies Limited है। वे यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार हैं कि IPO आवंटन और रिफंड प्रक्रिया सुचारू रूप से चले।

Aadhar Housing Finance IPO लाने का उद्देश्य –

  • भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए : कंपनी ने जुटाए गए फंड से ₹750 करोड़ का उपयोग पूंजी बनाए रखने के लिए करने की योजना बनाई है, जिससे उन्हें अपने साथियों के साथ प्रतिस्पर्धी बने रहने में मदद मिलेगी।
  • सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य: कंपनी की योजना शेष राशि को व्यवसाय के सामान्य क्रम में होने वाले खर्चों को पूरा करने में लगाने की है। वित्तीय स्थिति –

Aadhar Housing Finance की वित्तीय स्थिति

Particulars(in Rs. Crores)FY 23FY 22FY 21
राजस्व2043.231728.271575.33
EBIDTA1536.501341.811259.67
प्रॉफ़िट आफ्टर टैक्स 544.76444.85340.13
कुल संपत्ति16617.8714375.8113630.33
कुल उधार12920.2111229.1210937.51

Peers of Indegene Limited IPO –

  • Aptus Value Housing Finance India Limited – उच्च P/E Ratio और Medium ईपीएस
  • Aavas Financiers Limited – मजबूत P/E ratio, हाई EPS
  • Home First Finance Company India Limited – हाई P/E ratio और हाई EPS
  • India Shelter Finance Corporation Limited – गुड P/E ratio और गुड EPS

IPOs Strengths –

  • कंपनी के पास व्यावसायिक चक्रों के माध्यम से, मजबूत लचीलापन के साथ एक अनुभवी बिजनस मॉडल है।
  • भारत भर में लगभग 10,926 पिन कोड को कवर करने वाली व्यापक शाखा और सेल्स ऑफिस का नेटवर्क मौजूद है ।
  • diversified और cost effective long term financing 
  • कंपनी कम आय वाले आवास सेगमेंट पर केंद्रित, एवं एचएफसी पर मजबूत ध्यान और बदलाव लाने के सामाजिक उद्देश्य के साथ चलता है ।
  • कंपनी के पास एक अनुभवी प्रबंधन टीम और समर्पित पेशेवर हैं।

IPOs Weakness –

  • एनपीए(npa) में कोई भी उल्लेखनीय वृद्धि कंपनी पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।
  • भारत के नियामक प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करना।
  • कंपनी अत्यधिक प्रतिस्पर्धी उद्योग में काम करती है, एवं उसको हमेशा उच्च कार्यशील पूंजी की आवश्यकता होती है।
  • अतीत में कंपनी ने नकारात्मक कैश फ्लो की सूचना दी है।

Conclusion –

सकारात्मक राजस्व और लाभप्रदता ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए, एक मजबूत पूंजी आधार और कुशल लागत प्रबंधन के साथ, इस आईपीओ में निवेश करने पर विचार किया जा सकता है। आईपीओ जीवन विज्ञान उद्योग को विकसित करने वाले निवेशकों के लिए एक आशाजनक अवसर का प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन इसके साथ जोखिम और चुनौतियाँ भी हैं।

हालांकि, अगर कोई IPO ओवरसब्सक्राइब होता है और GMP 50% से ज़्यादा रहता है, तो उस IPO को निवेश के लिए अच्छा माना जाता है। यह IPO बुधवार, 08 मई 2024 से खुलने जा रहा है। IPO खुलने के बाद ही इसका GMP और डिमांड पता चलेगा।

निवेशकों को निवेश का फ़ैसला लेने से पहले और भी ज़्यादा सावधानी बरतनी चाहिए, इंडस्ट्री के रुझान और प्रतिस्पर्धी परिदृश्य का analysis करना चाहिए और जोखिम कारकों पर विचार करना चाहिए। अनुभवी निवेशक अपने लाभ को अधिकतम करने के लिए सभी कारकों का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करने के बाद IPO के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

Share Article:

Disclaimer

Please note that this blog is not a tip for buying or selling stock. We always encourage the reader to conduct thorough research and seek professional advice before making investment decisions.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Edit Template

About

Welcome to FINMONEYDESK. Unveil the Secrets of Finance, Investment, and Stock Market with FinMoney Desk.

Recent Post

  • All Post
  • English
  • Financial Planning
  • Hindi
  • Mutual Funds
  • Stock Market
    •   Back
    • Basic Finance
    •   Back
    • Basics of Stock Market
    • IPO
    • SME IPO
    •   Back
    • Mutual Funds Basics
    •   Back
    • SME IPO

Copyright © 2025 Finmoneydesk.com , All right reserved.